{ सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
फर्रुखाबाद जनपद के मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया ने कायमगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी व खण्ड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय के साथ कम्पिल क्षेत्र की ग्राम पंचायत सवितापुर के अंतर्गत बूढी गंगा को पुनर्जीवित करने के लिए मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर 150 मजदूर काम करते हुए पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया ने कम से कम 250 से अधिक मजदूरों की व्यवस्था करने के ग्राम प्रधान एवं टीए को निर्देश दिये।
वहीं मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया एवं कायमगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी ने मनरेगा के अंतर्गत झाबेरी तालाब कम्पिल में चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर 165 मजदूर काम करते हुए पाए जाने पर साथ में मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया ने निर्देशित करते हुए कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करबाने के निर्देश दिये।
इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया ने कायमगंज विकास खण्ड का औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया ने बूढी गंगा को पुनर्जीवित करने हेतु मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों की ग्राम प्रधान, सचिव , टीए व रोजगार सेवकों के साथ बैठक कर कार्यों को मई माह में ही समाप्त करने निर्देश देते हुए मजदूरों की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।
विकास खण्ड के निरीक्षण के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया ने कायमगंज के चिलौली ग्राम निधि के अंतर्गत बन रहे पार्क का निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान विशाल एवं भव्य रूप से बन रहे पार्क का निर्माण होते देखकर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया ने साथ में मौजूद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इतने अल्प समय में विशेष प्रयास कर इतना विशाल एवं भव्य पार्क का निर्माण करबा देना बङा ही सराहनीय कार्य है जिसके लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी की जितनी प्रशंसा की जाये वह कम है।
पार्क के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया आईएएस के साथ श्रीमती ऊषा पेंसिया, कायमगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी आईएएस , श्रीमती प्रियंका आसेरी, खण्ड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय, ग्राम पंचायत सचिव कपिल त्रिपाठी, आलोक त्रिवेदी , ग्राम पंचायत नरैनामऊ की प्रधान स्व, नीलम राठौर के पति विपुल कुमार राठौर उर्फ पपला एवं ग्राम पंचायत घसिया चिलौली के प्रधान पति आदि मौजूद रहे।