{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
लाॅक डाउन के दौरान गरीब,असहाय व जरूरतमंदपरिवारों की सहायता हेतु फर्रुखाबाद जनपद की समस्त नगरपालिका परिषद व नगरपंचायत के अधिशाषी अधिकारियों एवं परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा 8 लाख 24 हजार 328 रुपए धनराशि की चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु अपर जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को प्रदान की गई उक्त कुल धनराशि 8,24,328/ में से नगरपालिका परिषद फर्रुखाबाद की अधिशाषी अधिकारी रश्मी भारती द्वारा 5 लाख 43 हजार 354 रुपए धनराशि की चेक, नगरपालिका परिषद कायमगंज की अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर द्वारा 84,461 रुपये धनराशि की चेक।
नगरपंचायत शमसाबाद के अधिशाषी अधिकारी आशीष कुमार द्वारा 51,950 रुपये धनराशि की चेक, नगरपंचायत कम्पिल की अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर द्वारा 11000/रुपये धनराशि की चेक, नगरपंचायत मोहम्दाबाद के अधिशाषी अधिकारी जयविजय सिंह द्वारा 50,000/रुपये धनराशि की चेक।
नगरपंचायत कमालगंज के अधिशाषी अधिकारी मुन्ना कुमार द्वारा 47363/रुपये धनराशि की चेक एवं परियोजना अधिकारी डूडा जय विजय सिंह द्वारा 37200/रुपये धनराशि की चेक कुल 8लाख 24हजार 328/रुपये धनराशि की चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव को उपलब्ध करा दी थी।
वहीं परियोजना अधिकारी डूडा जय विजय सिंह द्वारा अपने एवं अपने कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से एकत्र की गई 37,200/रुपये धनराशि की चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव को उपलब्ध करा दी थी।
जनपद की सभी नगरपालिकाओं व नगरपंचायतों के अधिशाषी अधिकारियों व परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा उपलब्ध कराई गई 8,24,328/रुपये धनराशि की चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को प्रदान की।
गरीब व असहाय परिवारो की सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को प्रदान की गई 7 लाख 87हजार,128 रुपये धनराशि फर्रुखाबाद जनपद की सभी नगरपालिकाओं व नगरपंचायतों के अधिशाषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपना एक दिन का वेतन प्रदान कर एकत्र की गई है।
वहीं परियोजना अधिकारी डूडा जय विजय सिंह द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को प्रदान की गई 37,200/रुपये धनराशि अपने एवं अपने कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से एकत्र की गई है।
कोविड-19 कोरोना महामारी के दृष्टिगत आपदा में सहयोग हेतु आपूर्ति विभाग के स्टाफ द्वारा अपने एक दिन के वेतन से एकत्र 25001/रुपये धनराशि का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार द्वारा जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को सौंपा गया है।
कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव कार्य व गरीबों की सहायता हेतु फतेहगढ कसरट्टा निवासी प्रमुख समाजसेवी डाॅ अनुपम दुवे द्वारा 2 लाख 01 हजार रुपये धनराशि की चेक एवं उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ फर्रुखाबाद के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कटियार एवं संजय कुमार मिश्रा द्वारा 11000–11000 रुपये धनराशि की चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को प्रदान की गई।