विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला कारागार फतेहगढ में श्री रामलीला का मंचन शुरू किया गया।
जिला कारागार में शुरू किए गए श्री रामलीला का मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीता सिंह ने फीता काट कर व दीप प्रज्वलित शुभारम्भ किया। श्री रामलीला के प्रथम दिवस नारद मोह लीला का मंचन किया गया।
श्री रामलीला मंचन का बन्दियों ने ही उत्साह के साथ आनंद लिया.

इस अवसर पर प्रभारी जेल अधीक्षक गिरजाशंकर यादव ने बताया कि श्री रामलीला मंचन बन्दियों के नैतिक एवं मानसिक परिमार्जन में सहायक सिद्ध होगा .जो बन्दी अवसाद से ग्रस्त हैं उन लोगों का भी मानसिक उन्नयन संभव होगा।
इस अवसर पर जिला कारागार के प्रभारी अधीक्षक गिरजाशंकर यादव, प्रभारी जेलर जितेन्द्र कुमार यादव, उप जेलर सुधाकर राव गौतम, अखिलेश कुमार मिश्र, हेड जेल वार्डर जगरूप चौधरी सहित सभी जेल कर्मी मौजूद रहे .