1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राशन कार्ड के हर लाभार्थी को 5 किलो खाद्यान्न निःशुल्क मिलेगा

राशन कार्ड के हर लाभार्थी को 5 किलो खाद्यान्न निःशुल्क मिलेगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राशन कार्ड के हर लाभार्थी को 5 किलो खाद्यान्न निःशुल्क मिलेगा

{ लखनऊ से आशीष सिंह की रिपोर्ट }

प्रदेश के अपर आयुक्त खाद्य रसद सुनील कुमार ने ट्वीट कर एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है। दरअसल उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, प्रति यूनिट 5 किलो खाद्यान्न, भारत सरकार के स्तर पर भी हर लाभार्थी को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है।

आगे उन्होनें लिखा, यह सहायता NFSA के तहत दिए जाने वाले चावल/गेहूँ के अतिरिक्त होगी और CORONA के दृष्टिगत नए राशन कार्ड 20 मार्च से लगातार बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया की अब तक 1.67 लाख नए कार्ड बन भी चुके हैं, ज्ञात हो पीएम मोदी ने जारी लॉकडाउन को 3 मई 2020 तक बढ़ा दिया है जिसके बाद आज यूपी सरकार ने यह अहम घोषणा की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...