1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इटावा: व्यापारी मिला कोरोना पॉजिटिव, जिले में मचा हड़कंप

इटावा: व्यापारी मिला कोरोना पॉजिटिव, जिले में मचा हड़कंप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इटावा: व्यापारी मिला कोरोना पॉजिटिव, जिले में मचा हड़कंप

इटावा में एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से हड़कंप मच गया है । खांसी से संदेह गहराने पर शुक्रवार को आलू व्यापारी खुद ही जांच के लिए पहुंचा था। रविवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे कानपुर के सरसौल में बनाए गए मंडल स्तरीय आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि, परिवार के पांच सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजने के साथ सभी को जसवंतनगर के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। कोरोना की चपेट में आने वाले आलू व्यापारी 43 वर्षीय धर्मवीर यादव जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला भगत गांव के निवासी हैं। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...