1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एटा: पांच मौतों का खुलासा पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर, खुद की थी आत्महत्या

एटा: पांच मौतों का खुलासा पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर, खुद की थी आत्महत्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एटा: पांच मौतों का खुलासा पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर, खुद की थी आत्महत्या

{ एटा से रवि की रिपोर्ट}

उत्तर प्रदेश के जनपद एटा शहर के मोहल्ला श्रृंगार नगर में शनिवार की सुबह पांच शव मकान से बरामद किए गए थे। पांचों शवों का पोस्टमार्टम देररात तक हो पाया था। इसमें खुलासा हुआ कि, चार की मौत नहीं वरन हत्या की गई थी, इसके बाद दिव्या ने खुद की जान ले ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चारों को पहले खाना खिलाया और उसी में नशीला पदार्थ खिलाया गया, जबकि दिव्या ने रविवार की रात खाना नहीं खाया था। 

श्रृंगार नगर में रहने वाले सेवानिवृत्त स्वाथ्यकर्मी राजेश्वर प्रसाद पचौरी के मकान में पुत्रबधू दिव्या पचौरी पत्नी दिवाकर पचौरी, नाती आरूष (10) और आरव उर्फ छोटू (10 माह) दिव्या की बहन बुलबुल (26) के शव शनिवार सुबह बरामद हुए थे।

पुलिस सूत्र बताते हैं कि परिवार में घरेलू कलह था। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि दिव्या ने पारिवारिक कलह में चारों को रविवार की रात खाना खिलाया था, खाने में ही सभी को विषाक्त पदार्थ दिया गया। विषाक्त पदार्थ वाला खाना खाने से चारों की मौत हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...