1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एटा : तब्लीगी जमात में शामिल होने के शक में पुलिस ने 5 लोगों को उठाया

एटा : तब्लीगी जमात में शामिल होने के शक में पुलिस ने 5 लोगों को उठाया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एटा : तब्लीगी जमात में शामिल होने के शक में पुलिस ने 5 लोगों को उठाया

{एटा से रवि कुमार की रिपोर्ट}

पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन के बावजूद दिल्ली में तब्लीगी जमात में शामिल होने के शक में शनिवार को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सकीट के मोहल्ला सराय से एक ही परिवार के पांच लेगों को क्वारंटीन कराया है। वहीं, जैथरा में कार्य कर रहे गुजरात के चार मजदूर को भी क्वारंटीन कराया गया है। बता दे, सकीट के मोहल्ला सराय निवासी एक युवक दिल्ली में तब्लीगी जमात में शामिल होने जाता है। स्वास्थ्य विभाग को किसी ने इसकी सूचना दी।

पहले सूचना विभाग को लगा कि किसी ने गलत सूचना दे दी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस ने उसकी बातों को दरकिनार कर दिया। शक के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिवार के पांचों सदस्यों को सीएस अस्पताल में क्वारंटीन कराया है। वहीं, जलेसर के एक भट्ठे पर गुजरात के मजदूर काम कर रहे हैं।

यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और उन्हें अपने साथ ले आई। टीम ने सीएस अस्पताल में क्वारंटीन कराया है। अस्पताल के नोडल डॉ. आरएन गुप्ता ने बताया कि सकीट में जमात में शामिल होने के शक के चलते पांच सदस्य आए है। वहीं गुजरात के चार मजदूर आए हैं। सभी का रविवार को सैंपल जांच को भेजा जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...