{ एटा से रविकांत की रिपोर्ट }
शहर के जिला पंचायत परिसर निवासी हेमन्त सिंह की पुत्री जागृति प्रताप सिंह ने जनपदवासियों से लॉकडाउन का पालन करने व बच्चों को घर से ही पढ़ाई करने की अपील की है।
जागृति जो कि स्थानीय केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 5 की छात्रा है, ने समस्त जनपदवासियों से शासन द्वारा लागू लॉकडाउन का पालन करने हेतु अपील की।
वीडियो के माध्यम से जागृति ने लोगों से कहा कि हम सब जानते है कि 11 मार्च 2020 को who ने कोरोना को महामारी घोषित किया है।
ऐसे में हमें अपना और अपने परिवार का ख्याल रखना होगा, जरूरत पड़ने पर ही बाहर जाना चाहिए, और सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखना होगा और घर, अपने हाथों को बार बार धोते रहें और मुँह पर मास्क का प्रयोग करें।
इसके साथ ही जागृति ने सभी बच्चों से आग्रह किया कि वे अपने घर पर ही रहकर पढ़ाई करें। और इस महामारी के समय पूरे भारत को साथ आने की भी अपील की है।