1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एटा: डीएम सुखलाल भारती ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर मारा खाद्य विपणन गोदाम पर मारा छापा

एटा: डीएम सुखलाल भारती ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर मारा खाद्य विपणन गोदाम पर मारा छापा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एटा: डीएम सुखलाल भारती ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर मारा खाद्य विपणन गोदाम पर मारा छापा

{एटा से रविकान्त की रिपोर्ट}

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब डीएम सुखलाल भारती, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने डीएसओ राजीव कुमार मिश्र के साथ खाद्य विपणन गोदाम पर पहुंचकर छापा मारा। गोदाम पर लापरवाही की जानकारी मिलते ही डीएम सुखलाल भारती ने अपनी टीम के साथ वहां पहुंचकर गोदाम का संज्ञान लिया।

तो वहीं अचानक पहुंचे अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण से गोदाम में अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद डीएम ने गोदाम पर लापरवाही मिलने पर एसएमआई भगवत स्वरूप को कड़ी फटकार लगाई। वहीं इसके अलावा डीएम ने अपने समक्ष तुलवाया राशन, कम्प्यूटर कांटे का शतप्रतिशत प्रयोग करने की हिदायत दी।

डीएम सुखलाल भारती, एटा

इतना ही नहीं डीएम ने कहा, कि एसएमआई सुनिश्चित करें कि राशन डीलरों को पूरी मात्रा में राशन गोदाम से मिलना चाहिए। इसके बाद डीएम ने कहा कि, अगर गोदाम से राशन की घटतौली या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...