1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एटा: जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में 3 लोग हुए घायल

एटा: जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में 3 लोग हुए घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एटा: जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में 3 लोग हुए घायल

{एटा से रवि कांत शर्मा की रिपोर्ट}

उत्तर प्रदेश के जनपद एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के गाँव नगला सुन्दर से जमीनी विवाद को लेकर एक मामला सामने आया है। जहां जमीनी विवाद को लेकर दबंगो द्वारा फायरिंग की गई। बता दे, इस फायरिंग में 3 लोग घायल हो गए, जबकि 2 अन्य लोग लाठी डंडों से घायल हुए। मामले की जानकारी मिलने पर पिलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और महिला सहित तीनों घायलों को जिला अस्पताल में एडमिट कराया।

जिसके बाद एटा एसएसपी सुनील कुमार सिंह घायलों का हालचाल लेने जिला अस्पताल पहुँचे। पुलिस ने घायलों से पूछताछ कि तो, पीड़ित महिला ने 1 दर्जन दबंग लोगों पर अवैध तमंचों से जान से मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...