1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. उधार के चक्कर में पाकिस्तान का बेस्ट फ्रेंड बना दुश्मन, बेचना पड़ रहा जिन्ना की ‘पहचान’

उधार के चक्कर में पाकिस्तान का बेस्ट फ्रेंड बना दुश्मन, बेचना पड़ रहा जिन्ना की ‘पहचान’

By: Amit ranjan 
Updated:
उधार के चक्कर में पाकिस्तान का बेस्ट फ्रेंड बना दुश्मन, बेचना पड़ रहा जिन्ना की ‘पहचान’

नई दिल्ली : पाई-पाई को तरस रहा पाकिस्तान अब खुद को बचाने में लग गया है, क्योंकि अगर अब वो खुद को बचाने की कोशिश नहीं करेगा तो एक बार फिर वो शर्मसार होगा, लेकिन इस बार वो सिर्फ दुनिया के सामने ही नहीं बल्कि अपने देश में भी अपमानित होगा। गौरतलब हैं कि जो पाकिस्तान आतंक को पनपाने के लिए देश की अर्थव्यवस्था के नाम पर दूसरे देशों से कर्ज लेता था, अब वो देश पाक से अपने कर्ज को वापस देने को कह रहा है। जिससे उसके होश उड़ गये है। हालांकि पाकिस्तान अपने इस होश को ठीकाने पर लाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद अली जिन्ना की पहचान गिरवी रखने जा रहा है।

आपको बता दें कि ये वहीं जिन्ना हैं, जिनके कारण भारत दो भागों में बंटा था, एक हिंदुस्तान तो दूसरा पाकिस्तान। और आज पाकिस्तान अपने उन्ही प्रधानमंत्री की संपत्ति को गिरवी रख 500 अरब का कर्ज लेने की सोच रहा है, जिससे वो चीन, संयुक्त अरब अमीरात और मलेशिया जैसे तमाम देशों का कर्ज अदा कर सकें।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पार्क को गिरवी रखने का यह प्रस्ताव मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। बता दें कि एफ-9 पार्क की पहचान पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की बहन ‘मादर-ए-मिल्लत’ (मदर ऑफ नेशन) फातिमा जिन्ना के नाम से है। यह पार्क 759 एकड़ में फैला है। यह पाकिस्तान में सबसे बड़े हरे-भरे इलाके में से एक है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘फातिमा जिन्ना पार्क’ को गिरवी रखने के लिए यह बैठक वीडियो लिंक के जरिए होगी, जिसे इमरान खान के कार्यालय की ओर से आयोजित किया जाएगा। बता दें कि इस प्रस्ताव पर मंगलवार को चर्चा होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्तीय कंगाली की वजह से इमरान खान सरकार ने संघीय सरकार की संपत्ति एफ-9 पार्क को गिरवी रखेगी। इससे उसे 500 अरब रुपये लोन मिल जाएगा।

अब अगर हम पाक के उस दोस्त की बात करें, जिस कारण पाकिस्तान को अपने प्रथम प्रधानमंत्री की संपत्ति गिरवी रखनी पड़ रही है, वो देश हैं मलेशिया…. दरअसल पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान और मलेशिया के बीच जो दोस्ताना केमेस्ट्री नजर आ रही थी, पाकिस्तान की गरीबी की वजह से उसमें दरार पड़ने लगी है। इसी का नतीजा हैं कि मलेशिया ने पीआईए पर बची धनराशि न देने का आरोप लगाया। इसे लेकर मलेशिया के स्थानीय कोर्ट की तरफ से दिए गए आदेश के बाद कुआलालंपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के एक विमान को यात्रियों समेत रोक लिया। हालांकि, बाद में विमान को जब्त कर यात्रियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया।
बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान की कई सरकारें विभिन्न संस्थानों और इमारतों को गिरवी रख चुकी हैं, लेकिन इस बार इमरान सरकार मोहम्मद अली जिन्ना की बहन के नाम पर बने पार्क को गिरवी रखने जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...