1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अनंतनाग में एनकाउंटर, सुरक्षा बलों ने ढेर किए दो आतंकी, सेना की तलाश जारी

अनंतनाग में एनकाउंटर, सुरक्षा बलों ने ढेर किए दो आतंकी, सेना की तलाश जारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अनंतनाग में एनकाउंटर, सुरक्षा बलों ने ढेर किए दो आतंकी, सेना की तलाश जारी

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है जहां सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है और बाकी आतंकियों के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि अनंतनाग के बिजबेहेरा इलाके के कांडीपुरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को घेर लिया और जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया जिसमें तलाशी अभियान के दौरान दो आतंकियों को ढेर कर दिया।

अनंतनाग में एनकाउंटर के बाद सेना का तलाशी अभियान जारी है और कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने कहा की दो आतंकी ढेर किया जा चुके हैं और वहीं दूसरी तरफ एक पुलिस अधिकारी का कहना है की अनंतनाग के बिजबेहेरा इलाके के कांडीपुरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने उस क्षेत्र को घेर लिया था और तलाशी अभियान चलाया जिसके बाद आतंकियों को ढेर कर दिया।

सेना के अधिकारियों का कहना है की आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों को देखते ही गोलियां दागनी शुरू कर दी थी जिसके जवाब में सेना ने कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया। और इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की संभावना है वहीं कश्मीर जोन पुलिस ने ट्विटर पर एनकाउंटर में आतंकी के मारे जाने की जानकारी दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...