जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी सामने आयी है। खबरों की माने तो सेना ने दो आतंकी मार गिराए है वही एक जवान शहीद हो गया है।
फिलहाल एनकाउंटर जारी है और दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। दरअसल आपको बता दे कि सेना को 5 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई थी।
तलाशी अभियान के दौरान सेना पर गोलियां चलाई गयी जिसके बाद यह एनकाउंटर शुरू हुआ है। पिछले 23 इन की बात करे तो ये 13वा एनकाउंटर है।
इससे पहले बौखलाए आतंकियों ने कल सीआरपीएफ कैंप के पास फायरिंग के बीच ग्रेनेड से हमला किया था। उसके ठीक पहले अनंतनाग जिले के वेरीनाग जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।