हमीरपुर : बीएसए सतीश कुमार ने बीईओ के साछ बैठक की। बैठक में शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बीएसए ने कहा, सरकार के निर्देशानुसार लॉकडाउन की स्थिति में जब सभी विद्यालय बंद हैं और बच्चों की शिक्षण कार्य पूरी तरह से बाधित है। तो सभी अध्यापक तकनीक का प्रयोग करते हुए शिक्षण कार्य करें। साथ ही कहा, दीक्षा एप से बच्चों के लिए कक्षावार एवं विषयवार बच्चों की पठन पाठन सामग्री उपलब्ध है। इसका प्रयोग करते हुए बच्चे शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इसी के अंतर्गत सुमेरपुर के एबीएसए व्यास देव के निर्देश के क्रम में कुछ अध्यापकों की ओर से वाट्स एप के माध्यम से बच्चों को ई-क्लासेज व आओ अंग्रेजी सीखें कार्यक्रम चलाने की तैयारी हो चुकी है। इसी तरह से अन्य सभी ब्लाकों में भी अध्यापक ई-क्लासेज से बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करें।