1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. डाॅ. हर्षवर्धन आज डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे

डाॅ. हर्षवर्धन आज डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डाॅ. हर्षवर्धन आज डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन आज डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। डाॅ. हर्षवर्धन जापान के डाॅ. हिरोकी नाकातानी की जगह लेंगे।

वैश्विक मंच पर भारत के प्रतिनिधित्व के प्रस्ताव पर मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य असेंबली में 194 देशों ने हस्ताक्षर किए। पिछले साल दक्षिण पूर्व एशिया ग्रुप ने यह फैसला लिया था कि इस बार बोर्ड चेयरमैन का चयन भारत की ओर से होगा।

बता दें कि कार्यकारी बोर्ड का मुख्य काम स्वास्थ्य असेंबली के फैसलों व पाॅलिसी तैयार करने के लिए उचित सलाह देने का होता है। यह पूर्णकालिक जिम्मेदारी नहीं है और स्वास्थ्य मंत्री को सिर्फ बैठकों में शामिल होना होगा।

तकनीकी रूप से स्वास्थ्य क्षेत्रों में बेहतर 34 देशों को ही कार्यकारी बोर्ड का सदस्य बनाया जाता है लेकिन ऐसा पहली बार है जिसमें काफी पिछड़े देश है। भारत के अलावा बोर्ड के सदस्यों के रूप में कोलंबिया, घाना, मेडागास्कर, ओमान को जगह मिली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...