1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोविड-19 को लेकर भारत-इस्त्राइल के बीच वैज्ञानिक सहयोग पर हुई चर्चा

कोविड-19 को लेकर भारत-इस्त्राइल के बीच वैज्ञानिक सहयोग पर हुई चर्चा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोविड-19 को लेकर भारत-इस्त्राइल के बीच वैज्ञानिक सहयोग पर हुई चर्चा

भारत के राजदूत संजीव सिंगला और इस्त्राइल के राजदूत राॅन मलका ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद ने अनुसंधान और विकास निदेशालय के प्रमुख के साथ कोविड-19 को लेकर उच्च स्तरीय वैज्ञानिक सहयोग पर बातचीत की है।

बैठक के बाद दोनों ने कहा कि भारत और इस्त्राइल ने बड़े डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर आधारित तेजी से निदान के लिए संयुक्त रूप से अनुसंधान एवं विकास पर चर्चा की है। ताकि सामान्य दिनचर्या में तेजी से वापसी हो सके।

यह इस्त्राइल के प्रधानमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि का हिस्सा है जो दोनो देशों के बीच एक बड़े वैज्ञानिक सहयोग को लेकर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...