1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर अब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत

भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर अब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर अब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत

लद्दाख में चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए आज एक बार फिर भारत-चीन के बीच कूटनीतिक बातचीत होगी। वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन (डब्ल्यूएमसीसी) सीमा विवाद पर बातचीत करेगी। 

इससे पहले 22 जून को चीन और भारत के बीच सैन्य कमांडर स्तर की बैठक हुई थी। जो करीब 11 घंटे तक चली थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच हुई सैन्य बैठक के बाद आम सहमति बनी है कि तनाव वाले इलाकों से सैनिक दूर हट जाएंगे।

संयुक्त सचिव स्तर पर डब्ल्यूएमसीसी भारत की ओर से नक्शे, चार्ट और पुरानी संधियों को लेकर सैनिक वार्तालाप नहीं करेगा। ऐसा इसलिए ताकि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के गलत दावे को किसी तरह का आधार न मिले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...