1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डीआईजी अनन्त देव: जमातियो को ढूंढ निकलना टॉप प्रायोरिटी

डीआईजी अनन्त देव: जमातियो को ढूंढ निकलना टॉप प्रायोरिटी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डीआईजी अनन्त देव: जमातियो को ढूंढ निकलना टॉप प्रायोरिटी

{ कानपुर से उपेंद्र की रिपोर्ट }

कानपुर पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वह घर में ही रहे और कह रही है कि किसी भी समस्या में हम आपकी सेवा में हाजिर हैं। ऐसा वह केवल कह ही नहीं रही कर भी रही है।

इसका उदाहरण कानपुर पुलिस ने चरितार्थ भी कर दिखाया। दरअसल लॉक डाउन के दौरान कानपुर पुलिस ने गरीबो को खाना वितरित किया सभी थाना के प्रभारी अधिकारी ने क्षेत्र मे रहने वाले गरीब परिवारो को भूख से परेशान नही होने दिया है.

क्षेत्र की जनता को न केवल खाने बल्कि किसी भी जरूरी सामान की अपने अपने क्षेत्रो मे कमी नही होने दी है और इसके साथ ही उनका हाल-चाल भी ले रहे है।

इसका श्रेय यहा के डीआईजी अनन्त देव को जाता है जिनके आदेशो का तत्परता से पालन भी हो रहा है। जिनके कारण कानपुर मे एक बेहतर पुलिसिंग का नजारा प्रस्तुत किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा है कि सभी जमातियों का पता लगाना और शहर को कोरोना मुक्त करना उनकी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...