मुंबई: एक्ट्रेस मनीषा कोईराला काफी लंबे समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन इस वक्त एक वेब सीरीज को लेकर उनका नाम सामने आ रहा है। हम बात कर रहे हैं निर्देशक संजय लीला भंसाली की अपकमिंग शानदार वेब सीरीज हीरा मंडी की, जिसके लिए मनीषा कोईराला को अप्रोच किया गया है।
हां, इस सीरीज को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं। सीरीज को लेकर काम काफी समय से चालू है। ये एक शानदार वेब सीरीज होने वाली है और ऐसा कहा जा रहा है कि संजय लीला भंसाली एक दमदार सीरीज के लिए आगे आए हैं। रिपोर्ट्स हैं कि इस वक्त संजय लीला भंसाली लगातार इस वेब सीरीज के लिए कास्टिंग कर रहे हैं
मनीषा कोईराला ने इस सीरीज के लिए हां कह दिया है और वो 25 साल के बाद संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगी। इसके पहले फिल्म खामोशी में वो संजय लीला भंसाली के साथ नजर आईं थीं।
खबरें हैं कि हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा को इस सीरीज के लिए पहले साइन कर लिया गया है।
इस सीरीज की कहानी की बात करें तो ये काफी अलग साबित होगी जो कि आज़ादी से पहले के भारत में लाहौर के एक जिले हीरामंडी की छिपी हुई सांस्कृतिक वास्तविकता, दरबारियों की कहानियों का पता लगाएगी।