गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के बड़े भाई धर्मषिभाई पटेल के निधन हो गया।धर्मषिभाई पटेल 95 वर्ष के थे। धर्मषिभाई पटेल राजकोट में गुरुवार की रात निधन हो गया। पीएम मोदी ने धर्मषिभाई पटेल के निधन पर शोक जताया है और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदानाएं व्यक्त की हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को गुजराती में ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने गुजराती में लिखा, “गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के बड़े भाई धर्मषिभाई के निधन से मैं दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। उनके बेटे अश्विन से बातचीत हुई और शोकसंतप्त परिवार के लिए संवेदना प्रकट की। ओम शांति।”
ગુજરાતના ભૂતપૂર્વ મુખ્યમંત્રી સ્વ. કેશુભાઈ પટેલના મોટાભાઈ શ્રી ધરમશીભાઈના અવસાનથી દુ:ખ થયું. ઈશ્વર એમના આત્માને શાંતિ આપે એવી પ્રાર્થના.
તેમના દીકરા અશ્વિન સાથે ફોન પર વાત કરી શોકગ્રસ્ત પરિવારને સાંત્વના પાઠવી. ઓમ શાંતિ….
— Narendra Modi (@narendramodi) December 11, 2020
केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में 29 अक्टूबर को अहमदाबाद के निधन हो गया था। केशुभाई पटेल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था। बता दें कि केशुभाई पटेल से पीएम मोदी के घनिष्ठ संबंध रहे हैं।
आप को बता दे कि पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो वह हमेशा अपनी जीत के बाद केशुभाई पटेल का आशिर्वाद लेने जाते थे। केशुभाई पटेल ने पहली बार साल 1995 में गुजरात का सीएम पद संभाला था।
इसके बाद वह 1998 से साल 2001 तक दूसरी बार मुख्यमंत्री पद पर काबिज हुए। हालांकि साल 2001 में उनकी जगह नरेंद्र मोदी ने सीएम पद की शपथ ली थी। केशुभाई पटेल ने साल 2012 में बीजेपी छोड़ दी थी और अपनी नई पार्टी ‘गुजरात परिवर्तन पार्टी’ बनाई थी।
केशुभाई पटेल ने साल 2014 में राजनीति से संन्यास की घोषणा की थी। अपने राजनीति के कार्यकाल में वह छह बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। साल 2012 के राज्य विधानसभा चुनाव में उन्हें विसावदर सीट से विधायक चुना गया था, लेकिन बाद में बीमार होने के कारण उन्होंने 2014 में इस्तीफा दे दिया था।
आप को बताते चले कि केशुभाई पटेल ने साल 1945 में प्रचारक के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ज्वाइन किया था। वह साल 1975 में आपातकाल के दौरान जेल भी गए।