रिपोर्ट: सत्यम दुबे
आगरा: उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आगरा जिले में दो दिवसीय दौर पर है। यहां उन्होने कोरोना महामारी में मनमानी करने वाले अस्पतालों को सख्त संदेश दिया कि ऐसे अस्पतालों के छोड़ा नहीं जायेगा। उन्होने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान जिन निजी अस्पतालों ने मरीजों के साथ धोखा किया है या फिर वसूली की है, ऐसे अस्पताल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि श्री पारस हॉस्पिटल मामले की जांच पूरी नहीं हुई है। ऐसे में कहना कि उसे छोड़ दिया गया है गलत होगा। कोविड नियंत्रण को लेकर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रदेश सरकार के प्रबंधन की प्रशंसा की है। यही वजह रही है कि न्यू इंडिया न्यू उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में दैनिक पॉसिबिलिटी रेट 1 फीसद से भी कम है अब तक 5 करोड़ 70 लाख का टीकाकरण हो चुके हैं। 10 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में 121 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हैं।
आपको बता दें कि उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा कोविड-19 विकास कार्यों को लेकर सर्किट हाउस में बैठक की। बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे। जहां उन्होने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कोरोना वायरस के गहन अध्ययन परीक्षण के लिए प्रदेश में जीनोम सिकी सिक्वेसिंग की सुविधा बढ़ाई जा रही है। जनकल्याणकारी नीतियों से जनता के जीवन में खुशहाली लाने के साथ ही प्रदेश में विकास और औद्योगीकरण की नई बयार बही है। 29 जिलों में कोई नया केस नहीं आया है।
उन्होने आगे कहा कि 44 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज प्राप्त कर ली हैं। जुलाई से हर रोज 10 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। जबकि अगस्त तक 10 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। सरकार की मंशा है कि प्रदेश के हर नागरिक को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराए। इसके लिए सरकार द्वारा हर प्रयास किया जा रहा है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं तो बच्चों के लिए पीकू वार्ड बनाए जा रहे हैं। मेरा वार्ड क्रमांक होगा यह अभियान भी शुरू कर दिया गया है।
उप मुख्यमंत्री ने रोजगार को लेकर कहा कि प्रदेश में उद्योग तेजी से लग रहे हैं यही वजह है कि चीन से कंपनियां प्रदेश की ओर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि 51000 गांव में मनरेगा के तहत 22 लाख से अधिक श्रमिक कार्य कर रहे हैं। निजी क्षेत्र में एमएसएमई के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार सृजित किया जा रहा है।
आगे उन्होने कहा कि दिसंबर तक 1 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। आईटी हो या फिर अन्य क्षेत्रों में नौकरी देने का प्रयास किया गया है। पुलवामा कांड में शहीद हुए कौशल कुमार के स्वजन धरने पर बैठे हैं इस सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार के प्रति सहानुभूति है। 64 लाख से अधिक रुपए का विकास कार्य कराया जा चुका है। उनकी जो भी मांगें हैं प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया गया। इस बारे में डीएम से जानकारी मांगी गई है। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सर्किट हाउस से फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हो गए।