पुलिस पर उसके कार्यों को लेकर आरोप प्रत्यारोप तो लगते ही रहते हैं लेकिन देवरिया पुलिस का सिर गर्व से ऊंचा हो गया।
दरअसल शहर के सुभाष चौक पर तैनात यातायात उप निरीक्षक रामबृक्ष यादव ने सड़क पर चल रहे एक बच्चे को नाले में गिर पड़ने पर अपनी जान जोखिम डालकर नाले में कूदकर बच्चे की जान बचाते हुए उसे बाहर निकाला।
इसके अलावा आसपास के लोग उस बच्चे के बचाने का प्रयास न कर वीडियो बनाने में मशगूल दिखे।
देवरिया जनपद के यातायात उप निरीक्षक रामबृक्ष यादव के नेक कार्य से देवरिया पुलिस गौरवान्वित हुई है।
बताया जाता है कि दो सगी बहनों के साथ एक बच्चा शहर के सुभाष चौक पर पैदल जा रहा था, जो सड़क के किनारे नाले में किसी कारण से गिर गया।
राहगीरों द्वारा बच्चे को देखने पर शोर मचाने पर सुभाष चौक पर ड्यूटी में तैनात यातायात उप निरीक्षक रामवृक्ष यादव ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल नाले में कूद कर बच्चे की जान बचाते हुए उसे बाहर निकाला।
इस कार्य से पुलिस महानिदेशक ने रामवृक्ष यादव की ढेरों प्रशंसा की है व अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करते हुए बहादुरीपूर्ण एवं नि:स्वार्थ भाव से किए गए मानवीय संवेदना को देखकर आगामी 26 जनवरी 2021 को सिल्वर पदक तथा प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किए जाने की घोषणा की है।