1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देवरिया : सदर विधान सभा उप चुनाव में संकल्प मोर्चा की चुनावी सभा

देवरिया : सदर विधान सभा उप चुनाव में संकल्प मोर्चा की चुनावी सभा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देवरिया : सदर विधान सभा उप चुनाव में संकल्प मोर्चा की चुनावी सभा

विधान सभा उप चुनाव में प्रचार अभियान के अंतिम चरण में आज भाजपा के पूर्व विधायक जनमेजय सिंह के पुत्र व बागी निर्दल उम्मीदवार अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह के समर्थन में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने चुनावी सभा की।

इस दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा मोर्चा प्रदेश की सभी सातों विधान सभा सीटो पर हो रहे उप चुनाव में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है।

इस चुनाव में हमारे पास आठ दलों का समर्थन मिला हुआ है। कुशवाहा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की जनता योगी आदित्यनाथ के दमनकारी नीति को भांप चुकी है।

रोजगार के नाम पर युवा मारे मारे फिर रहे हैं। महिलाओं पर आतंक का साया है। चारों ओर दलित उत्पीड़न की घटनाएं घट रही हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। सरकार हर मोर्चे पर असफल है।




जनता इनकी नीतियों से आजिज आकर इस उप चुनाव में भाजपा को उखाड़ने को लेकर संकल्पित दिख रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा ने अपने आप ही अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। जनता मायावती की मंशा भांप चुकी है अब इस पार्टी का प्रदेश में कोई जनाधार नही रह गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...