पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने लूट की एक घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के रामनाथ मुहल्ले निवासी एक महिला के साथ सोने की चेन की छिनैती मामले में पुलिस ने आरोपी को चोरी की चैन के साथ दबोच लिया है।
यह घटना गत 2 अक्टूबर की है। जहाँ कॉपरेटिव चौराहे के पास पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला के गले से सोने की चेन लूट ली गयी थी।
वादिनी संगीता जायसवाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छिनैती का केस दर्ज जांच में जुटी थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर ओवर ब्रिज के पास से एक बिना नंबर पल्सर मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसने अपना नाम सोनू डोम बताया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से लूट की सोने की चैन बरामद की गई।
पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर पलसर मोटरसाइकिल एवं सोने की चैन को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।