1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली हिंसाः शामली से गिफ्तार शाहरूख के साथ पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन

दिल्ली हिंसाः शामली से गिफ्तार शाहरूख के साथ पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली हिंसाः शामली से गिफ्तार शाहरूख के साथ पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन

उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में हुई हिंसा और आगजनी के दौरान आरोपी शाहरूख पठान ने पुलिस पर पिस्टल तानने को लेकर मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने रविवार को शाहरूख को घटना स्थल पर ले जाकर जांच के लिए घटना रूपांतरण दौहराया। इस मामले कि जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम कर रही है।

आरोपी द्वारा हिंसा के दौरान पुलिस पर पिस्टल तानने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने शाहरूख को तीन मार्च को शामली से गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपित को चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।

शनिवार को रिमांड खत्म होने पर कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने घोंडा निवासी शाहरूख के घर से उसी पिस्टल को भी बरामद कर लिया है।

कहा जा रहा है कि जिस पिस्टल का इस्तेमाल शाहरूख ने वारदात के समय किया था वह उसने बिहार के मुंगेर से मंगवाई थी। वहीं शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली से उस आरोपी को भी गिरफ्तार कर हैै। जिसनेे शाहरूख को ठहरानेे में मदद की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...