1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस का ट्वीट हुआ वायरल , ये हम हैं, ये हुक्का है ,और अब पावरी नहीं हो रही है

दिल्ली पुलिस का ट्वीट हुआ वायरल , ये हम हैं, ये हुक्का है ,और अब पावरी नहीं हो रही है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली पुलिस का ट्वीट हुआ वायरल , ये हम हैं, ये हुक्का है ,और अब पावरी नहीं हो रही है

रिपोर्ट- माया सिंह

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस का पावरी पर एक ट्वीट इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । दिल्ली पुलिस ने हुक्का की तस्वीर के साथ ट्वीट किया है और लिखा है – ये हम हैं, ये हुक्का है ,औऱ अब पावरी नहीं हो रही है । पुलिस के इस मज़ेदार ट्वीट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं ।आइए जानते है कि पूरा मामला क्या है ।

दरअसल , देश की राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन में अवैध तौर पर चलाए जा रहे हुक्का बार पर दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की । मौके पर बरामद भारी मात्रा में हुक्का और नशे के सामान को सीज किया । इसके बाद पुलिस ने हुक्का बार की फोटो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि- ये हम हैं..ये हुक्के हैं..और अब पावरी नहीं हो रही है । इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने कहा कि हर पावरी सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है ।

दिल्ली पुलिस के अनुसार रविवार को देर रात सुचना मिली की वेस्ट दिल्ली क्षेत्र में अवैध रूप से हुक्का पार्टी चल रही है , जिसके बाद नाइट पेट्रोलिंग के समय 2 रेस्टोरेंट पर जब दिल्ली के जवानों ने विजिट किया तो रेस्टोरेंट में कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं । साथ ही साथ रेस्टोरेंट में लोग जमकर हुक्के का धुआं उड़ा रहे थे ।

पुलिस ने जब दोनों रेस्टोरेंट मैनेजरों से पूछताछ जारी की तो वे जवानों को रेस्टोरेन्ट के अंदर जाने से मना करने लगे । पुलिस के मुताबिक मैनेजर का मकसद था कि रेस्टोरेन्ट के अंदर चल रहे धुएंबाजी को छिपाया जा सके । लेकिन दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट के अंदर तलाशी ली और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़कर भंडाफोड़ कर दिया ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...