रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। पिछल कुछ समय से दिन की शुरुआत होते ही, कुछ न कुछ मनहूस खबर सुनने को मिल रहा है। महामारी से बिगड़ी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकारते हुए तल्ख टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा, ‘अब आप शुतुरमुर्ग की तरह व्यवहार कर रहे हैं। हाई कोर्ट ने आगे कहा कि आज हमें आपको जवाब देना होगा। आप इस स्थिति का बचाव करेंगे, क्योंकि हम राजनीति से ऊपर नहीं उठ पा रहे। हम हमेशा दोषी को दोषी ही कहेंगे।
आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने पूछा कि आखिर दिल्ली सरकार स्वास्थ्य बजट पर कुल कितना खर्च कर रही है। हाई कोर्ट ने कहा कि हमने शपथ ली है, लोगों के उनको अधिकारों को सुरक्षित रखने की। वहीं समय रहते अच्छे से अच्छा इलाज मिलना भी एक मौलिक अधिकार है, और हाई कोर्ट की जिम्मेदारी है कि वह लोगों को मिल सके।
हाई कोर्ट ने आगे कहा कि राज्य की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है, और हकीकत सामने आ गई है। लेकिन कोर्ट मरीज से यह बात नहीं कह सकता। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि हम सिर्फ एक व्यक्ति के मामले में आदेश नहीं दे सकते, क्योंकि इससे बाकी मरीजों के अधिकारों का हनन होगा। इसलिए हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि वो दिल्ली के सभी नागरिकों को अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया कराए।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ें को देखें तो पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना वायरस के 20960 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना के मरीजों की पहचान के लिए दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान 79491 टेस्ट किए गए हैं और पॉजिटिविटी रेट 26.37 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
जबकि दिल्ली में कोरोना से हो रही मौतों को देखें तो पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी में 311 लोगों की जान गई है। अबतक दिल्ली में कोरोना की वजह से 18063 लोगों की जान जा चुकी है। राजधानी में कोरोना की औसत मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। दिल्ली में अबतक 12.53 लाख से ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
सबसे जिंतनीय बात यह है कि दिल्ली में अब जिस रफ्तार से कोरोना के नए मामले आ रहे हैं लगभग उसी रफ्तार से कोरोना से लोग ठीक भी हो रहे है। पिछले 24 घंटों के दौरान 19209 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। फिलहाल दिल्ली में 91859 एक्टिव कोरोना मामले हैं और 11.43 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।