1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली : 83077 कोरोना मरीज हुए, एक्टिव केसों ने बढ़ाई चिंता

दिल्ली : 83077 कोरोना मरीज हुए, एक्टिव केसों ने बढ़ाई चिंता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली : 83077 कोरोना मरीज हुए, एक्टिव केसों ने बढ़ाई चिंता

देश की राजधानी दिल्ली में हर दिन 3000 के करीब मरीज मिल रहे है। दिल्ली में अब कोरोना वायरस के कुल 83077 मामले हैं।

इनमें से करीब 27 हजार मामले एक्टिव हैं, जबकि अबतक राजधानी में 2623 लोगों की मौत हो चुकी है।

आपको बता दे कि इन 80 हजार मामलों में से करीब 40 फीसदी के करीब मामले अभी भी एक्टिव हैं। दरअसल दिल्ली में अभी कुल एक्टिव केस 27827 हैं।

अगर टेस्टिंग को देखे तो गृह मंत्री अमित शाह जबसे एक्टिव हुए है टेस्टिंग को बढ़ाया गया है। अब औसतन 18 से 20 हज़ार टेस्ट हो रहे है।

आपको बता दे कि इसी रफ्तार से अगर मरीज बढ़ते रहे तो दिल्ली में जुलाई अंत तक 4 से 5 लाख केस हो सकते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...