1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली : एक दिन में 2900 मरीज, कुल संख्या 62 हज़ार के पार

दिल्ली : एक दिन में 2900 मरीज, कुल संख्या 62 हज़ार के पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली : एक दिन में 2900 मरीज, कुल संख्या 62 हज़ार के पार

दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या एक स्थिर अनुपात में बढ़ती जा रही है। हर दिन 3000 के करीब मरीज मिल रहे है। कल भी देर रात जारी हुई रिपोर्ट में 2900 मरीजों की पुष्टि हुई है।

इसी के साथ दिल्ली में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 62 हज़ार को पार कर गयी है। 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 3589 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं।

आपको बता दे, इस बीच दिल्ली में कोरोना से 58 और लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में अभी तक कोरोना से कुल 2,233 लोगों की मौत हो चुकी है।

हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक 36 हज़ार से अधिक मरीज ठीक भी हो गए है। 23,820 कोरोना संक्रमित एक्टिव रोगी हैं। इनमें से 12,922 कोरोना संक्रमित व्यक्ति होम आइसोलेशन में अपना उपचार करवा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...