1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रक्षा मंत्री बोले-देश नहीं भूलेगा वीर जवानों का बलिदान, हमारे सैनिकों ने दिखाया अद्भुत साहस

रक्षा मंत्री बोले-देश नहीं भूलेगा वीर जवानों का बलिदान, हमारे सैनिकों ने दिखाया अद्भुत साहस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रक्षा मंत्री बोले-देश नहीं भूलेगा वीर जवानों का बलिदान, हमारे सैनिकों ने दिखाया अद्भुत साहस

चीन के साथ लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल समेत 20 जवान शहीद हो गए। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि देश इन वीर जवानों का बलिदान कभी नहीं भूलेगा।

रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्र उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। मैं शहीद हुए सैनिकों के परिवार के साथ खड़ा हूं। राष्ट्र इस कठिन घड़ी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हमें भारत की वीरता कके शौर्य और साहस पर गर्व है।

गृह मंत्री ने कहा, गलवान घाटी में सैनिकों की शहादत परेशान करने वाली और दुखदायी है। हमारे सैनिकों ने अनुकरणीय साहस और वीरता को प्रदर्शित किया और भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं में अपने जीवन का बलिदान दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...