1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत-चीन सीमा तनाव के बीच रक्षा मंत्री तीन दिवसीय रूस दौरे के लिए रवाना हुए

भारत-चीन सीमा तनाव के बीच रक्षा मंत्री तीन दिवसीय रूस दौरे के लिए रवाना हुए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत-चीन सीमा तनाव के बीच रक्षा मंत्री तीन दिवसीय रूस दौरे के लिए रवाना हुए

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मॉस्को में आयोजित विजय दिवस परेड में शिरकत के लिए आज से रूस की तीन दिनों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। यह परेड द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत की जीत की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होगी।

राजनाथ इस दौरान भारत-रूस रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर बातचीत करेंगे। वहीं, रक्षा मंत्री का यह दौरा भारत और चीन के बीच बढ़ते सीमा गतिरोध के बीच में हो रहा है। 

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव 23 जून को रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय विदेश मंत्री वार्ता की मेजबानी करने वाले हैं। ऐसे में देखा जा सकता है कि मॉस्को भारत और चीन के बीच बढ़े तनाव के दौरान मामले में मध्यस्थता की कोशिश में लगा हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...