1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जिला कारागार, उरई में दीपावली के शुभ अवसर पर ‘दीपोत्सव’ का आयोजन किया गया

जिला कारागार, उरई में दीपावली के शुभ अवसर पर ‘दीपोत्सव’ का आयोजन किया गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जिला कारागार, उरई में दीपावली के शुभ अवसर पर ‘दीपोत्सव’ का आयोजन किया गया

जिला कारागार, उरई में दीपावली के शुभ अवसर पर ‘दीपोत्सव’ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर व पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह सपरिवार उपस्थित रहे।

 

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शास्त्रोक्त विधि से कलश पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किये गए।

समस्त बंदियों को मिष्ठान वितरण किया गया एवं महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को गर्म कपड़े दिए गए।

 

बन्दियों द्वारा तैयार की गई गणेश लक्ष्मी की तस्वीर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय को भेंट की गई।

प्रकाश का पर्व दीपावली त्योहार मनाने को शनिवार को हर किसी के मन में उल्लास दिखा। जिले में दीपों का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

 

शाम होते दीयों के प्रकाश से घर-आंगन जगमगा गए। लोगों ने ऐश्वर्य व वैभव की देवी मां लक्ष्मी और विघभन विनाशक गणेश का विधि विधान से पूजन-अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की।

शाम को 5.45 बजे से रात 8.24 बजे तक वृषभ लग्न व गोधूलि बेला में दीपावली का पूजन विधि विधान से लोगों ने घरों व प्रतिष्ठानों में किया।

कमल फूल, गन्ने, सिंघाड़े, खील-गट्टा व तरह तरह की मिठाई अर्पित कर मन्नतें मांगी। इसके साथ ही दीयों की कतार लगाकर घर-आंगन सजाए गए।

 

घरों की मुंडेर पर और दरवाजे के पास दीया सजाई गई। टिमटिमाते दीयों की रोशनी से नजारा आकर्षक रहा। रंग बिरंगी झालरों से घरों को सजाया गया।

दीपावली पर बच्चों और युवाओं ने पटाखें, फूलझड़ियां, अनार, महताब व चर्खी चलाकर खुशी मनाई।

आसमानी आतिशबाजी का नजारा दर्शनीय रहा। लोगों ने परिवार में बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक-दूसरे को रोशनी के पर्व की बधाई दी गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...