रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
इंग्लैंड : अगर किसी शख्स की डेड बॅाडी आपके सामने है, अचानक उसमें जान आ जाएं और वो सांस लेने लगे । तो सामने खड़े इंसान अगर भूत-पिशाच को मानने वाला होगा तो उसके पसीने छूट जाएंगे । उसे लगेगा कि वह इंसान कोई भूत है । लेकिन एक ऐसा ही मामला सामने आया है । फर्क सिर्फ इतना है कि वह शख्स कोई भूत नहीं, बल्कि जीता जागता इंसान है । जिसे डॅाक्टरों ने कुछ समय पहले मृत घोषित कर दिया था और उसके अंगदान की तैयारी चल रही थी । इसी बीच अचानक उसकी सांसे चलने लगी ।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । जब लुईस ने सांस ली, इसका वीडियो उनकी बहन ने बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया । देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ।
जिसमें लुईस की बहन जेड उस मशीन का वीडियो बना रही हैं, जिससे लुईस की सांसों को मॉनिटर किया जा रहा है । वीडियो में आप सुन सकते हैं- जेड जैसे ही कहती हैं, लुईस क्या तुम तैयार हो, वन, टू, थ्री…तभी अचानक मशीन में एक ब्राउन लाइन दिखाई देने लगती है और उनकी बहन खुशी से चिल्ला उठती हैं ।
बता दें कि यह चमत्कार इंग्लैंड में हुआ है । जहां 18 साल के लुईस रॉबर्ट्स का 13 मार्च को एक्सीडेंट हो गया था । युवक इंग्लैंड के स्टैफोर्डशायर का बताया जा रहा हैं । गाड़ी से धक्का लगने के बाद लुईस गंभीर रूप से घायल हो गए थे । उनका सिर बुरी तरह से चोटिल हो गया था । हादसे के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां कई दिनों तक चले इलाज के बावजूद वह ठीक नहीं हुए । उनका ब्रेन डेड हो गया और डॉक्टरों ने लुईस को मृत घोषित कर दिया । जिसके बाद परिवार ने उनके अंगों को दान करने का फैसला किया ।
लेकिन अंगदान के लिए सर्जरी से ठीक पहले कुछ ऐसा हुआ, जिसे मेडिकल साइंस में भी किसी मिरेकल से कम नहीं कहा जा सकता । लुईस के बेजान शरीर में अचानक हरकत हुई, वह सांस लेने लगे । डॉक्टरों ने लुईस को देखकर हैरान रह गए।