1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दबंग दुल्हन : जयमाल से पहले दुल्हन ने चलाई गोली, फिर पहनाई वरमाला, जानिए क्या है पूरा माज़रा

दबंग दुल्हन : जयमाल से पहले दुल्हन ने चलाई गोली, फिर पहनाई वरमाला, जानिए क्या है पूरा माज़रा

By: Amit ranjan 
Updated:
दबंग दुल्हन : जयमाल से पहले दुल्हन ने चलाई गोली, फिर पहनाई वरमाला, जानिए क्या है पूरा माज़रा

नई दिल्ली : यूपी के प्रतापगढ़ में एक दुल्हन ने जयमाल के मंच पर चढ़ने से पहले गोली चलाकर फायरिंग की, फिर उसके बाद उसने दूल्हे के गले वरमाला डाला। दबंग दुल्हन की इस अंदाज को लेकर वो अपने क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गई है, की आखिर दुल्हन ने वरमाल डालने से पहले ऐसा क्यों किया।

दरअसल यूपी के प्रतापगढ़ के जेठवारा थाने के पास एक गांव में रविवार रात एक शादी में दुल्हन ने लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले गोली चलाई फिर दूल्हे को वरमाला पहनाई। लाल जोड़े में सजी दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ।

जेठवारा थाने से करीब तीन किलोमीटर दूर एक गांव में रविवार रात बारात आई थी। जयमाल के लिए आकर्षक मंच सजा था। रात करीब 11 बजे लाल जोड़े में सजी दुल्हन जयमाल के लिए घर से निकली तो साथ चल रही महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। दुल्हन जयमाल के मंच की सीढ़ियां चढ़ने लगी तभी पास मौजूद एक व्यक्ति ने उसके हाथ में रिवाल्वर थमा दी। दुल्हन ने मंच पर चढ़ते ही पहले रिवाल्वर से हर्ष फायर की उसके बाद वरमाला पहनाई। दुल्हन के रिवाल्वर से गोली चलाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियों से खुशी जताई।

दूसरे दिन सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इलाके में दुल्हन का रिवाल्वर से फायर करना चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि एसओ जेठवारा संजय पांडेय ने शादी में दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने की किसी भी जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...