1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. देवरिया के छह लोगों को कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 157

देवरिया के छह लोगों को कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 157

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देवरिया के छह लोगों को कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 157

देवरिया जिले में छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को सेंट्रल एकेडमी कोविड 19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। संक्रमितों की संख्या 157 पहुंच गई है।

शहर के गल्ला मंडी के रहने वाली 20 वर्षीय  युवती को पथरी थी। इलाज के लिए कोलकत्ता गई थी। साथ में 50 वर्षीय इसकी मां और भाई चंदन भी थे, लॉकडाउन के कारण कोलकत्ता में अपने रिश्तेदार के घर रुक गए थे। 13 जून को तीनों ट्रेन से पटना पहुंचे।

इनको रिसीव करने देवरिया से युवती के पिता रिसीव करने पटना गए थे और 14 जून को वैशाली एक्सप्रेस से लेकर देवरिया आए। एक दिन घर रहने के बाद पति, पत्नी, बेटी और बेटा का सैंपल भेज गया। इसमें रिसीव करने गए पिता को छोड़ मां, बेटी और बेटा का रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...