बांदा के औरन में गुरुवार को कुएं में युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से हड़कंप मच गया।। विकासखंड बिसंडा अंतर्गत ग्राम पंचायत पवैया निवासी राम ह्रदय पुत्र जगन्नाथ राजपूत का शव गांव के बाहर जगुआ साहू के ट्यूबवेल के पास शंकर बाबा कुएं में तैरता हुआ मिला।
खेतों में जानवर चरा रहे चरवाहों ने देखा तो आनन-फानन में दौड़ कर गांव में सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे ग्राम प्रधान रामखेलावन राजपूत ने पुलिस को घटना की सूचना दी।