उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यूपी के 35 जिलों में कोरोना के केस सामने आए है। यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 305 पहुंच गई है।


आपको बताते चलें कि, नोएडा में 61 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए है तो वहीं आगरा में 53, लखनऊ में 22 कोरोना केस, गाजियाबाद में 23, सहारनपुर में 13 केस, शामली में 14 केस , मेरठ में 33 कोरोना केस, कानपुर में 8 केस , सीतापुर में 8 कोरोना केस, प्रयागराज में एक कोरोना पॉजिटिव मिला, बिजनौर और कौशाम्बी में 1 – 1 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।