कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन जारी है। हालांकि लॉकडाउन 4.0 के दौरान कई तरह की छूट दी गई है, लेकिन चिंता की बात यह है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में और तेजी से वृद्धि देखी जा रही है।
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 6,654 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ शनिवार को संक्रमण की कुल संख्या 1,25,101 पर पहुंच गई। इस अवधि में 137 मरीजों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 3,720 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।