भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। पिछले चौबीस घंटों में देश में 13 हजार 586 मरीज मिले हैं और 336 की मौत हुई है। ये अब तक एक ही दिन में मिले मरीजों का एक रिकॉर्ड है।
कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3 लाख 80 हजार 532 हो गई है और अब तक 12 हजार 573 लोगों की मौत हो चुकी है।
आपको बता दे कि इस दौरान 2 लाख 4 हजार 711 मरीज ठीक हुए हैं जबकि देश में कोविड-19 के 1 लाख 63 हजार 248 सक्रिय मामले है।
आपको बता दे किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया कि देश में कोरोना वायरस की बढ़ोतरी की रफ्तार अब धीमी पड़ रही है।