1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप, वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बावजूद पॉजिटिव हुए 2 स्वास्थ्यकर्मी

महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप, वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बावजूद पॉजिटिव हुए 2 स्वास्थ्यकर्मी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप, वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बावजूद पॉजिटिव हुए 2 स्वास्थ्यकर्मी

रिपोर्ट- माया सिंह 

महाराष्ट्र : कोरोना (Coronavirus) के कहर से अब दुनिया मुक्ति पाने के इंतजार में है । देश में वैक्सीनेशन का काम जोरो पर चल रहा है । अभी तक ढाई करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगाई जा चुकी हैं । इसी बीच कोवैक्सीन को लेकर चिंताजनक ख़बर भी आ रही हैं । महाराष्ट्र में दो स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बावजूद पॉजिटिव मिले हैं ।

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के जालना सरकारी अस्पताल में कार्यरत दो कर्मचारी वैक्सीन के दोनो डोज  लेने के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए हैं । हालंकि अभी उनमें कोरोना के काफी कम लक्षण मिले हैं ।

स्थानीय एडिशनल सर्जन पद्मजा सराफ ने इसके संबंध में कहा है कि वैक्सीन लेने के बाद किसी भी व्यक्ति में एंटीबॉडीज डेवलेप होने में लगभग 42 दिन लगते हैं । इस दौरान सभी को मास्क लगाकर रखना  और कोविड नियम का पालन करना चाहिए।

बता दें कि इन दिनों महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है । बीते दिन ही पूरे राज्य में 14 हजार से ज्याज मामले सामने आए हैं , जिसमें केवल जालना जिले से कुल 204 केस दर्ज किए गये हैं ।  यह इस साल का रिकॉर्ड आंकड़ा है ।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन का फेज टू 1 मार्च से शुरू हुआ था । जिसके अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले हर व्यक्ति को वैक्सीन दी जा रही है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...