मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन इस महमारी का शिकार हो गई हैं। देश में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। इतना नहीं अर्जुन कपूर की कजिन बन रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
खबर के अनुसार अर्जुन, अंशुला, रिया कपूर और करण बुलानी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जिसके बाद से यह चारों क्वारंटीन हैं। अर्जुन और अंशुला कपूर के पिता फिल्ममेकर बोनी कपूर की भी तबीयत खराब हैं। हालांकि उनकी कोविड 19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया है कि फिलहाल अर्जुन, अंशुला, रिया कपूर और करण बुलानी क्वारंटीन है।
करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बीएमसी ने दोनों के संपर्क में आए लोगों को आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाने के ऑर्डर दिए थे। बीते दिनों निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपनी फिल्म कभी खुशी कभी गम के 20 साल पूरे होने पर एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ शामिल हुई थीं। करण जौहर की इस पार्टी में अन्य फिल्मी सितारों ने भी हिस्सा लिया था। इस पार्टी में करीना कपूर खान की खास दोस्त अमृता अरोड़ा भी शामिल हुईं थीं।
बात करें ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों की तो नए वैरिएंट ओमिक्रोन का संक्रमण पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। भारत में भी तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। भारत में अब तक 781 ओमिक्रोन संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए देश के कई राज्यों ने पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं। कई राज्यों ने तो नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। आइये यहां जानते हैं कोरोना के इस नए वायरस के बारे में सबकुछ।