कोविड-19 से निपटने के लिए फिलहाल किसी भी दवा या टीके को विकसित नहीं किया जा सका है। लेकिन कुछ दवाओं का आपातकाल स्थिति में उपयोग कर इस पर काबू पाने की बात कही जा रही है। इसमें प्रमुख तौर पर अमेरिका कंपनी गिलीड साइंसेज दवा रेमडेसिविर का नाम शामिल है।
जानकारी के मुताबिक अमेरिका में इस दवा के इस्तेमाल से अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं, अमेरिका के बाद इसे जापान में भी आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। बताया जा रहा है कि अब इस कंपनी ने दवा को भारतीय बाजार में बेचने की अनुमति के लिए भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) को आवेदन दिया है।
सीडीएसओ विशेषज्ञ समिति की मदद से आवेदन का अध्ययन किया जाएगा। वह विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर अंतिम निर्णय लेगा। अमेरिका कंपनी तब आवेदन किया है जब भारतीय कंपनी सिप्ला और हीटीरो लैब्स ने भारत के रेमडेसिविर के उत्पादन और बिक्री की अनुमति के लिए दवा नियामक के पास आवेदन किया है।