1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना वायरस: कैलास मानसरोवर यात्रा इस साल स्थगित

कोरोना वायरस: कैलास मानसरोवर यात्रा इस साल स्थगित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस: कैलास मानसरोवर यात्रा इस साल स्थगित

हर साल जून-सितंबर महीने में होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल नहीं होगी। सिक्किम के पर्यटन मंत्री बीएस पंत ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीन में बताया कि कोरोना वायरस के चलते इस साल कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं होगी और नाथुला दर्रे के जरिए भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार भी नहीं होगा। पंत ने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को अपने फैसले से अवगत करा दिया है।

विदेश मंत्रालय हर साल जून-सितंबर में दो अलग-अलग मार्गो लिपुलेख दर्रे (उत्तराखंड) और नाथुला दर्रे (सिक्किम) के जरिए यात्रा का आयोजन करता है। तिब्बत में स्थित कैलाश मानसरोवर यात्रा में हर साल सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...