1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना वायरसः दुनिया में सातवें स्थान पर पहुंचा भारत, एक हफ्ते में बढ़े 50 हजार मामले

कोरोना वायरसः दुनिया में सातवें स्थान पर पहुंचा भारत, एक हफ्ते में बढ़े 50 हजार मामले

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरसः दुनिया में सातवें स्थान पर पहुंचा भारत, एक हफ्ते में बढ़े 50 हजार मामले

रविवार को भारत दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामलें में सातवे स्थान पर पहुंच गया है। दसवें से सातवें स्थान पर पहुंचने के लिए भारत को केवल एक हफ्ते का समय लगा। इस दौरान देश में कोरोना वायरस के मामलों में करीब 50,000 की वृद्धि हुई है।

25 मई को भारत ईरान को पछाड़कर दुनिया का दसवां कोरोना प्रभावित देश बन गया था। तब भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 1.38 लाख थी। रविवार को यह आंकड़ा 1.82 लाख पर पहुंच गया।

सबसे प्रभावित देशों अमेरिका पहले स्थान पर है। जहां 18 लाख से ज्यादा पाॅजिटिव मामले सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर ब्राजील में पांच लाख मामले है। तीसरे स्थान पर रूस है जहां कोरोना के तीन लाख मामले दर्ज किए गए है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि भारत मेें तेजी से प्रसार नहीं हुआ है जैसा कि अन्य देशों में देखा गया है। इस बीच भारत में पिछले 24 घंटे में 8,380 नए मामले सामने आए है और 89,995 संक्रिय मामले है। वहीं 86,983 मरीज ठीक हो चुके है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...