स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और एनसीडीसी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कोरोना वायरस को लेकर कई अहम तथ्य पेश किए। गृह मंत्रालय ने बताया कि छह अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीमों (आईएमटीसी) के गठन के अलावा आज चार और आईएमटीसी का गठन किया गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1684 नए मामले सामने आए है और मरीजों का रिकवरी रेट 20.57 फीसदी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए आंकडों के मुताबिक अब तक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23077 पहुंत चुकी है और 718 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं 4078 लोग स्वस्थ भी हो चुके है। इसी के साथ पिछले 28 दिनों से 15 जिलों में कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया है, वहीं 80 जिलों में पिछले 14 दिन से कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया।