1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना वायरस: पिछले 24 घंटे में 1409 नए संक्रमित मामले सामने आए

कोरोना वायरस: पिछले 24 घंटे में 1409 नए संक्रमित मामले सामने आए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस: पिछले 24 घंटे में 1409 नए संक्रमित मामले सामने आए

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे है। सरकार कोरोना संकट काल में इस महामारी से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ो के अनुसार देशभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 21393 हो गई है, जिनमें 16454 सक्रिय है। वहीं 4258 लोग स्वस्थ हो चुके है और 681 लोगों की मौत हो गई हैं जो कि बेहद दुःखद है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1409 नए संक्रमित मामले सामने आए है। वहीं 12 जिलों में पिछले 28 दिनों में कोरोना का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। अब तक 78 जिले ऐसे है, जिनमें पिछले 14 दिनों के भीतर किसी भी ताजा मामले की सूचना नहीं मिली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...