1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और एक विधायक को कोरोना, पढ़े

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और एक विधायक को कोरोना, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और एक विधायक को कोरोना, पढ़े

दिल्ली में कोरोना किस कदर बढ़ रहा है इसका उदाहरण यह है कि अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को कोरोना हो गया है। इसी के साथ आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी को भी कोरोना हो गया है।

आपको बता दे कि तेज बुखार और सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद वो अस्पताल में भर्ती हुए थे, पहली रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी लेकिन दूसरी पॉजिटिव आयी है।

आम आदमी पार्टी की विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी मार्लेना भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। वो अब एकांतवास में चली गयी है।

आपको बता दे कि दिल्ली में कोरोना के मामलों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। देश में सबसे अधिक संक्रमण दर राजधानी दिल्ली में ही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...