1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. दुनिया में कोरोना का आतंक जारी : अमेरिका, ब्राज़ील बुरी तरह प्रभावित

दुनिया में कोरोना का आतंक जारी : अमेरिका, ब्राज़ील बुरी तरह प्रभावित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दुनिया में कोरोना का आतंक जारी : अमेरिका, ब्राज़ील बुरी तरह प्रभावित

दुनिया में कोरोनावायरस कहर बरपा रहा है। अब तक इस घातक वायरस ने  4 लाख 7 हजार 213 लोगों की जान ले ली है।

संक्रमितों का आंकड़ा 71 लाख 61 हजार 671 हो गया है और इसके अलावा अब तक 34 लाख 99 हजार 497 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है। 24 घंटे में 19,037 नए मामले सामने आए और 586 लोगों की मौत हो गई।

इसी के साथ कुल 20 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।  1 लाख 13 हजार लोगों की जान सिर्फ अमेरिका में जा चुकी है।

रूस में एक दिन में संक्रमण के 8985 नए मामले मिले हैं और 112 लोगों की मौत हो गई। इस देश में अब तक 5971 लोगों की जान जा चुकी है और अमेरिका के बाद यह दूसरे नम्बर पर आ गया है।

दक्षिण अमेरिकी देश ब्राज़ील कोरोना मरीजों की संख्या के मामले में दूसरे नम्बर पर आ गया है। यहां 36 हज़ार मौत हुई है और 7 लाख के करीब मरीज है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...