1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. दुनिया भर में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ 17 लाख के पार हुई

दुनिया भर में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ 17 लाख के पार हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दुनिया भर में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ 17 लाख के पार हुई

 दुनियाभर में कोरोना वायरस नाम की बीमारी अब फैलती जा रही है। पूरी दुनिया में 1.17 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

अगर मरने वालों की बात करे तो दुनिया में पांच लाख चालीस हज़ार से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आकर अपनी जान खो चुके है।

अमेरिका में कोरोना महामारी का कहर जारी है। यहां अबतक 30 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं ब्राजील में भी कोरोना का कहर बरकरार है। आपको बता दे कि यहां कुल 16 लाख लोग वायरस से संक्रमित हैं।

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 422,851 केस सामने आए हैं और सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 32,267 लोग मारे गए हैं।

ब्राजील के बाद भारत और रूस में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। भारत हाल ही में रूस को पीछे छोड़कर सबसे अधिक प्रभावित देशों की लिस्ट में तीसरे नम्बर पर आ गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...