भारत में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश में पहली बार एक दिन में करीब 13 हजार नए केस आये है जो की सबसे अधिक चिंता की बात है। वही दिल्ली में लगातार 2000 से ऊपर मरीजों का मिलना जारी है।
देश में अबतक 3 लाख 66 हजार 946 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 12237 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 94 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।
आपको बता दे कि 334 मौते सिर्फ पिछले चौबीस घंटे में हुई है। अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद अब भारत में सबसे अधिक मरीज है।
अमेरिका 22 लाख, ब्राज़ील लगभग 10 लाख, रूस लगभग साढ़े पांच लाख और उसके बाद भारत का नम्बर है। महाराष्ट्र में 51 हजार से ज्यादा एक्टिव केस है जो देश में सबसे अधिक है।
इसके बाद दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु और बंगाल का नम्बर आता है। ये पांच सबसे अधिक कोरोना से पीड़ित हुए है।